June 7, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

लखीमपुर खीरी हिंसाः18 अक्तूबर देश भर में रेल रोकेगा संयुक्त किसान मोर्चा

Advertisements
Panchayat Voice

नई दिल्ली : यूपी के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और उन्हें व उनके पुत्र की गिरफ्तारी की मांग की है। दिल्ली में प्रेसवार्ता कर संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (एसआइटी) के गठन की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैट) के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि कार चालक और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने वाले प्रदर्शनकारी दोषी नहीं है क्योंकि वे गाड़ी से कुचलने के बाद प्रतिक्रिया कर रहे थे। वहीं, योगेंद्र यादव ने कहा कि किसानों के संघर्ष को लोकतांत्रिक तरीके से बढ़ाया जाएगा।

Advertisements
Panchayat Voice

आंदोलन के पांच कार्यक्रम तय किए गए हैं। 12 अक्टूबर को किसान शहीद स्मृति दिवस मनाया जाएगा। मारे गए चार किसान और पत्रकार को श्रद्धांजलि दिया जाएगा। अंतिम अरदास व भोग लखीमपुर खीरी तिकोनिया में किया जाएगा। देशवासी रात आठ बजे पांच मोमबत्ती जलाएंगे। 12 अक्टूबर को किसानों व पत्रकार की अस्थियों को लेकर अलग-अलग राज्यों के लिए कलश यात्रा रवाना किए जाएंगे।

हिंसा के विरोध में 18 अक्टूबर को रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। इस दिन देश भर में ट्रेनें रोकी जाएंगी। 26 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महापंचायत आयोजित किया जाएगा।

किसान यूनियन की क्‍या है रणनीति?

लगभग 40 किसान संघों के संंगठन संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में18 अक्‍टूबर को ‘रेल रोको’ का आह्वान किया। SKM नेता व सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि किसान 15 अक्टूबर को दशहरा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाया जाएगा।12 अक्‍टूबर से यूपी के जिलों में कलश यात्रा निकाली जाएगी और 26 अक्‍टूबर को लखनऊ में महापंचायत होगी।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें… 

 

error: Content is protected !!