June 7, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का सोनिया गांधी को पत्र, लिखा

Advertisements
Panchayat Voice

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है। सिद्धू ने पत्र में वो अहम मसले बताए हैं, जिन पर प्राथमिकता के आधार पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर 13 सूत्री एजेंडा पेश किया है, जिसे उन्होंने पंजाब मॉडल बताया है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा कि कांग्रेस ने 2017 के विधानसभा चुनावों में दो तिहाई बहुमत हासिल किया। वह पिछले विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए 55 विधानसभा सीटों पर गए, जिनमें से 53 पर कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने एक विधायक, मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हाईकमान द्वारा तय एजेंडे पर काम किया।

Advertisements
Panchayat Voice

नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनिया गांधी को लिखा कि पंजाब के पुनरुत्थान के लिए यह आखिरी मौका है। पंजाब के दिल के मुद्दे, जिन्हें आपने (सोनिया गांधी) भली-भांति समझा और पिछले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को दिए 18 सूत्रीय कार्यक्रम दिया। यह मुद्दे आज भी इतने ही प्रासंगिक हैं। पत्र में सिद्धू ने इन प्रमुख मुद्दों को उठाया है।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें… 

error: Content is protected !!