June 8, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

पुलिस स्मृति दिवस पर CM योगी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Advertisements
Panchayat Voice

लखनऊ : 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भी यादगार बना रहे हैं। दरअसल, प्रदेश को अपनी सेवा देते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार को सीएम आज सम्मानित कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस अवसर पर सीएम एक बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं।

पुलिस विभाग के शहीद- सोनू कुमार, हरविंदर सिंह, प्रशांत कुमार यादव और देवेंद्र सिंह ये पुलिसकर्मी हमारे बीच अब नहीं हैं लेकिन इन सभी को हमारी यादों में बनाए रखने का बड़ा कदम सीएम योगी उठा रहे हैं। कानून और कर्तव्यनिष्ठा का पालन करते हुए शहीद हुए इन पुलिसकर्मियों के परिवार को आज सीएम सम्मानित कर रहे हैं।

Advertisements
Panchayat Voice
  • पुलिस स्मृति दिवस पर आगरा के उप निरीक्षक प्रशांत यादव, आरक्षी सोनू कुमार, मैनपुरी के आरक्षी हरविंदर सिंह और कासगंज के आरक्षी देवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मरणोपरांत सम्मानित करेंगे।
  • उप निरीक्षक प्रशांत यादव को 24 मार्च 2021 की रात आगरा में चेकिंग के दौरान अपराधी ने गोली मार दी थी।
  • आरक्षी सोनू कुमार को 8 नवंबर 2020 को अवैध खनन मे पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल कर मार डाला था।
  • मैनपुरी के आरक्षी हरविंदर सिंह को 6 नवंबर 2020 की शाम बदमाशों ने गोली मार दी थी, जिनकी कुछ दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई। कासगंज के आरक्षी देवेंद्र सिंह पर 9 फरवरी 2021 को अपराधियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। बुरी तरह से घायल आरक्षी शहीद हो गए थे।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें… 

error: Content is protected !!