February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

प्रियंका गांधी ने किया यूपी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का आगाज


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। यूपी में कांग्रेस आज से प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत कर रही है। प्रियंका गांधी बाराबंकी से प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत की।

हम वचन निभाएंगेके नारे के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के हर छोर में जाने वाली कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए पार्टी के 7 प्रतिज्ञाओं की घोषणा की।

Advertisements
Panchayat Voice

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों के लिएकांग्रेस के 7 वादोंकी घोषणा की। महिलाओं के लिए 40% टिकट और लड़कियों के लिए मुफ्त स्कूटी और स्मार्टफोन के बाद, प्रियंका ने प्रतिज्ञा यात्रा के शुभारंभ पर कृषि ऋण माफी, 20 लाख नौकरियों और तीन अन्य वादों की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि बाराबंकी से बुंदेलखंड, सहारनपुर से मथुरा और वाराणसी से रायबरेली तक अलगअलग मार्गों से जाने वाली तीन यात्राएं 23 अक्टूबर से एक नवंबर तक निकाली जाएंगी। अवध क्षेत्र को कवर करने वाले वाराणसी से रायबरेली मार्ग पर यात्रा का नेतृत्व पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी करेंगे, जबकि बाराबंकीबुंदेलखंड मार्ग का नेतृत्व पुनिया और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य करेंगे।

 राज्य के पश्चिमी हिस्सों को कवर करते हुए सहारनपुरमथुरा मार्ग पर यात्रा की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और पार्टी के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम करेंगे। पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा, पूर्व सांसद और रणनीति और योजना समिति के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने यात्रा और उसके मार्ग के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें… 

error: Content is protected !!