August 15, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

UP Election 2022: CM Yogi के गढ़ में गरजेंगे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव
Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सभी दल जनता को लुभाने के लिए दौरे कर रहे हैं। इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी के मुखिया आज सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में रोड शो करने वाले हैं। शनिवार, 13 नवंबर सुबह 11.30 बजे अखिलेश गोरखपुर के जोलहिनिया चौराहे पर पहुंचेंगे।  वहां पर उनका स्वागत किया जाएगा और फिर पार्टी नेताओं के साथ वह सातों विधानसभा चुनावों में रोड शो करेंगे।  इसके अलावा, सपा प्रमुख 6 जगह विधानसभा चुनाव को संबोधित भी करेंगे।

बताया जा रहा है कि पहली सभा बाटा असेंबली सीट के झांगा बाजार में होगी। यह सभा 12.00 बजे शुरू की जाएगी।  इसके बाद अखिलेश यादव रामकोला विधानसभा होते हुए खड्डा पहुंचेंगे। हर जगह उनका स्वागत किया जाएगा। पडरौना विधानभा में बावली चौक पर सभा और स्वागत दोनों का कार्यक्रम होगा। इसके बाद शाम में अखिलेश कुशीनगर जाएंगे। वहीं पर रात्रि विश्राम करने के बाद रविवार, 13 नवंबर की  सुबह वहां से निकल जाएंगे। फिर, फाजिलनगर में सभा करेंगे।

Advertisements
Panchayat Voice

योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से रथयात्रा निकालेंगे अखिलेश 

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की समाजवादी विजय यात्रा का तीसरा चरण पूर्वांचल में होगा। अखिलेश 13 नवंबर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से रथयात्रा निकालेंगे। यह रथयात्रा गोरखपुर से कुशीनगर जाएगी। इसके जरिए अखिलेश यादव पूर्वांचल में अपनी पार्टी के लिए हुंकार भरेंगे। अखिलेश यादव ने 12 अक्तूबर को रथयात्रा कानपुर से शुरू की थी और बुंदेलखंड का दौरा किया था। इस बीच अखिलेश यादव ने पश्चिमी यूपी में पर भी अपना फोकस बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

 

error: Content is protected !!