August 14, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

भाजपा सरकार में संविधान खतरे में, इसने देश को जुमलों के सिवाय कुछ नहीं दिया: राधिका पटेल

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

महिला सम्मान समारोह में सुभासपा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने व्यक्त किए विचार

KC NEWS|बलिया
“भाजपा की सरकार ने प्रदेश व देश में जुमलों के सिवाय कुछ भी नहीं किया। महंगाई, बेरोजगारी, भय कम करने व खातों में 15-15 लाख रुपये भेजने का वादा करके सत्ता में आयी बीजेपी ने प्रदेश में तानाशाही, भेदभाव व महंगाई थोपने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में संविधान व लोकतंत्र खतरे में है। ऐसे में नारी शक्ति का धर्म है कि वह जम्हूरियत की हिफाजत के लिये बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंके।“ सुभासपा द्वारा जिले के रसड़ा नगर स्थित एक मैरेज हॉल में शुक्रवार को आयोजित महिला सम्मान समारोह में महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधिका पटेल ने यह आह्वान किया।

Advertisements
Panchayat Voice


राधिका पटेल ने कहा कि इनकी हुकूमत में चंद पूंजीपतियों के इशारे पर 6 लाख से अधिक कल कारखाने बन्द कर दिए गए। पेट्रोल, डीजल, सरसो का तेल आदि सामानों के दामों में बेतहाशा वृद्धि की गयी। उनसे जनता त्रस्त हो चुकी है। चारों तरफ बेरोजगारी, बेबशी और लाचारी का माहौल है। ऊपर से सरकार मुफ्त अनाज देकर बेरोजगारों, नौजवानों, किसानों, मेहनतकस महिला पुरुषों को चिढ़ाने का काम कर रही है। कहा कि यदि सरकार इतनी ही हमदर्द है तो उसे बंद कम्पनियों को खोलने व रोजगार देने का काम करना चाहिए। कहा कि अब 2022 के चुनाव में महिलाएं बाता देंगी कि प्रदेश में उन्हें और उनके परिवार को रोजगार देने वाली सपा-सुभासपा की गठबंधन वाली सरकार ही सत्ता में आएगी। तब हम शराब को बंद करके, समान शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विकास की संकल्पना को साकार कराएंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि के साथ कार्यक्रम संयोजक प्रांतीय नेता व रसड़ा विधानसभा के प्रभारी शिवेन्द्र बहादुर सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, सुनील सिंह द्वारा महिला नेत्री तारामनी राजभर, मनीषा सिंह, पूनम पांडेय सहित अन्य महिलाएं व युवा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मानती राजभर, अर्चना शर्मा, सुग्रीव राजभर, पतिराम राजभर, दिनेश राजभर, जावेद अंसारी,सपा के विजयशंकर यादव, चंद्रमा सिंह, बन्धु गोंड आदि ने भी विचार रखे। संचालन फूलमती राजभर ने किया।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!