February 7, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

बड़ी खबर : ददुआ के पुत्र वीर सिंह पटेल ने मानिकपुर से चुनाव लड़ने से किया मना

  • कर्वी से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की, सपा प्रमुख ने लखनऊ बुलाया

KC NEWS। लखनऊ

यूपी विधानसभा चुनाव-2022 के चुनाव में सीटों को लेकर गुनागणित जारी है। चित्रकूट जनपद से बड़ी खबर आ रही है। इस जनपद के मानिकपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एवं दिवंगत दस्यु ददुआ के पुत्र वीर सिंह पटेल ने मानिकपुर से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। वीर सिंह ने कर्वी से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है। उनके इस निर्णय से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। वीर सिंह के मना करने के बाद उन्हें सपा प्रमुख ने लखनऊ बुलाया है। गौर हो कि 2012 में वीर सिंह कर्वी से विधायक रह चुके थे।

Advertisements
Panchayat Voice

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने दो दिन पहले चित्रकूट जनपद की दोनों सीटों कर्वी से अनिल प्रधान पटेल एवं मानिकपुर से वीर सिंह पटेल को प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन वीर सिंह पटेल का कहना है कि वह पूर्व में कर्वी से विधायक थे और वहीं से उन्होंने तैयारी की है। इससे पहले वीर सिंह पटेल 2005 में निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष भी चुने गए थे।

यह भी पढ़ें…

                                                                                   आगे की खबरों के लिए आप हमारेWebsite पर बने रहें…

error: Content is protected !!