February 7, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने कन्नौज में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

PM Modi
  • प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने कन्नौज में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा
  • पहले हर छोटी-छोटी बात पर दंगे होते थे, आज योगी राज में दंगे पूरी तरह से बंद है: नरेंन्द्र मोदी

खबरी चिरईया|प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने कन्नौज में सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा, पहले चरण के मतदान ने एक और बात साफ की है कि दो दिन से घोर परिवारवादियों को सपने दिखना बंद हो गए हैं। वो लोग सोच रहे थे कि जातिवाद और संप्रदायवाद फैलाकर वोटों को बांट देंगे। लेकिन, मुझे खुशी है कि यूपी के लोग माफियावादियों और दंगावादियों के खिलाफ एकजुट होकर वोट कर रहे हैं। ये एकजुटता ही दंगावाद से मुक्ति के पक्ष में है, ये एकजुटता कानून व्यवस्था के पक्ष में है, ये एकजुटता महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि के पक्ष में है।  कहा कि पिछले दो दिनों से घोर परिवारवादियों को सपना दिखना बंद हो गया है। क्योंकि उनकी नींद उड़ चुकी है। लोग अब दंगावाद, परिवारवाद, गुंडागर्दी के खिलाफ वोट कर रहे हैं। इसके चलते वह परेशान हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

Advertisements
Panchayat Voice

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!