February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

दावे और वादों की राजनीति…पढ़िए गरीबों के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने क्या देने का ऐलान किया

यूपी विधानसभा चुनाव-2022

  • अखिलेश यादव ने कहा- सपा की सरकार आने पर गरीबों को राशन के अलावा सरसो तेल, दो सिलेंडर और एक किलो घी दिया जाएगा

खबरी चिरईया।लखनऊ

यूपी विधानसभा चुनाव-2022 को फतह करने को लेकर दावे और वादों की राजनीति जारी है। सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ऐलान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर गरीबों को राशन के अलावा सरसो तेल, दो सिलेंडर और एक किलो घी दिया जाएगा। उन्होंने रायबरेली की सभा में यह घोषणा की। झांसी में कहा कि गरीबों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उन्हें पौष्टिक आहार दिया जाएगा। उनके लिए घी और सरसो तेल की व्यवस्था की जाएगी।

Advertisements
Panchayat Voice

सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर तंज कसा, कहा-गरीबों को केवल चुनाव तक सरकार राशन देगी

फतेहपुर में मंगलवार को आयोजित चुनावी सभा में सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर तंज कसा। कहा कि गरीबों को केवल चुनाव तक सरकार राशन देगी। चुनाव के बाद यह सरकार उन्हें राशन नहीं देगी। इसका तर्क देते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली के बजट में राशन का पैसा नहीं रखा गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार द्वारा वितरित किए जा रहे राशन की गुणवत्ता खराब थी और नमक में कांच के कण पाए जाने की भी खबरें आईं थीं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं को लोग खाली गैस सिलेंडर दिखा रहे हैं, जिसकी वजह से बीजेपी नेता घर-घर जाकर प्रचार बंद कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!