February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

UP Assembly Election-2022 : चौथे चरण में 59.67 फीसदी हुई वोटिंग

  • कड़ी सुरक्षा के बीच राज्य की 9 जनपदों की 59 विधानसभा सीटों पर डाले गए वोट
  • मंत्री ब्रजेश पाठक, आशुतोष टंडन, जय कुमार जैकी और अफसर से नेता बने राजेश्वर की प्रतिष्ठा दांव पर

खबरी चिरईया। यूपी विधानसभा चुनाव-2022 के गठन को लेकर बुधवार को राज्य के 9 जनपदों की 59 विधानसभा सीटों के लिए चौथे चरण की वोटिंग 59.67 फीसदी मतदान के साथ संपन्न हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच राज्य की पीलीभीत, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा जनपद की जनता ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चौथे चरण के इस मतदान में भाजपा के मंत्री लखनऊ कैंट से कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, फतेहपुर जनपद की बिंदकी सीट से अपना दल (एस) उम्मीदवार और राज्य के कारागार राज्य मंत्री जय कुमार जैकी की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं ईडी की नौकरी छोड़कर आए लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से राजनीतिक पारी खोलने आए भाजपा उम्मीदवार राजेश्वर सिंह की प्रतिष्ठा दांव है। इस सीट सपा की सरकार में मंत्री रहे सपा उम्मीदवार अभिषेक मिश्र टक्कर दे रहे हैं।

Advertisements
Panchayat Voice

2017 में भाजपा ने 59 सीटों में से 51 पर विजय हासिल किया था

2017 में भाजपा ने 59 सीटों में से 51 पर विजय का किया था, लेकिन इस बार भाजपा को अपने पुराने आंकड़े बचाने के लिए बड़ी चुनौती है।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!