June 11, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

मायावती ने कांशीराम की 88वीं जयंती पर कहा-कांशीराम ने अपनी मेहनत से वंचितों को फर्श से अर्श तक पहुंचाया

Advertisements
Panchayat Voice

खबरी चिरईया।लखनऊ

बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 88वीं जयंती पर मंगलवार को लखनऊ में बसपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी के संस्थापक कांशीराम को श्रद्धांजलि दीं।

Advertisements
Panchayat Voice

इस दौरान सपा प्रमुख ने कहा कि कांशी राम जीवन पर्यंत दलित शोषित समाज के लिए लड़ाई लड़ते रहे। कांशीराम ने अपनी मेहनत से वंचितों को फर्श से अर्श तक पहुंचाया, लेकिन खुद के लिए आरंभ से अंत तक शून्य के साथ जिए। वास्तव में कांशीराम बहुजन आंदोलन के साथ-साथ वह सामाजिक क्रांति के महानायक।

उधर,  मुख्यमंत्री योगीआदित्य नाथ ने ट्ववीट कर कहा कि कांशीराम दलितों, वंचितों एवं शोषितों की प्रखर आवाज थे। दूसरी तरफ अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री ने भी ट्वीट कर कांशीराम को श्रद्धांजलि व्यक्त किया है। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि कांशीराम ने वंचितों एवं शोषितों में राजनैतिक चेतना जगायी, जिसका असर है कि आज देश की संसद से लेकर प्रदेश की विधानसभाओं में उनकी असरदार भागीदारी है।

 

यह भी पढ़ें… 

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!