February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

राजस्व संग्रह में यूपी देश में पांचवें स्थान पर…राजस्व 7,355 करोड़ रुपए से बढ़कर 8,534 करोड़ रुपए हुआ

uttar pradesh govt

यूपी में अप्रैल-2021 की तुलना में अप्रैल-2022 में जीएसटी राजस्व संग्रह में 16% की वृद्धि

योगी सरकार-2.0 में यूपी ने 2021 में अप्रैल माह 2021 की तुलना में अप्रैल 2022 में अपने जीएसटी राजस्व में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि को योगी सरकार के किए गए सक्रिय वित्तीय प्रबंधन से देखा जा रहा है।

एक खबर के मुताबिक नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी मिली है कि अप्रैल-2021 में यूपी का जीएसटी राजस्व 7,355 करोड़ रुपए था, जबकि अप्रैल-2022 में यह बढ़कर 8,534 करोड़ रुपए हो गया है।

Advertisements
Panchayat Voice

आंकड़ों के अनुसार राज्यों के बीच कुल जीएसटी राजस्व संग्रह के मामले में यूपी देश में पांचवें स्थान पर है। बताया जाता है कि जीएसटी संग्रह में महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु के बाद यूपी का स्थान है।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Websiteपर बने रहें…

error: Content is protected !!