June 9, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

अपना दल (एस) की नेता व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेखा वर्मा बनीं अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष

Advertisements
Panchayat Voice

अपना दल (एस) की वरिष्ठ नेता एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेखा वर्मा को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महिला महासभा का उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। रेखा वर्मा मूल रूप से बनारस की रहने वाली हैं और वाराणसी जनपद की अधिवक्ता हैं। वह अपना दल एस की महिला मंच की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार में बीज प्रमाणीकरण विभाग की अध्यक्ष हैं।

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शैलेंद्र पटेल की अध्यक्षता में लखनऊ में हाल ही में हुई प्रांतीय बैठक में प्रदेश प्रभारी सीएल गंगवार ने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा को महासभा के महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने हेतु प्रस्ताव पेश किया, जिसे सर्वसम्मनित पास कर दिया गया।

Advertisements
Panchayat Voice

रेखा वर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एलपी पटेल, राष्ट्रीय महासचिव वीएस निरंजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला लता ऋषि चंद्राकर, प्रदेश प्रभारी सीएल गंगवार, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शैलेंद्र पटेल, प्रदेश महासचिव योगेंद्र सचान आदि ने बधाई दी।

एलपी पटेल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि रेखा वर्मा के नेतृत्व में संपूर्ण प्रदेश में संगठन मजबूत होने के साथ-साथ विस्तार करेगा। इस अवसर पर 8 व 9 अक्टूबर को कैलहट चुनार मीरजापुर में होने वाली राष्ट्रीय महिला महाधिवेशन को अब तक के सभी महाधिवेशन से बड़ा महाधिवेशन करने की घोषणा की गई।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Websiteपर बने रहें…

error: Content is protected !!