March 27, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

बिहार : नीतीश कुमार आज 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की और तेजस्वी दूसरी बार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे

बिहार के बदलते राजनीतिक समीकरण के खेल के बाद आज राजभवन में 2 बजे आयोजित समारोह में नीतीश कुमार 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इनके साथ राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव दूसरी बार डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। महागठबंधन की नई कैबिनेट को राज्यपाल फागू चौहान शपथ दिलाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक नई केबिनेट में 2015 वाला फार्मूला आधार होगा। अधिकतम मंत्रियों की संख्या 36 हो सकती है। विधानसभा में 79 विधायकों वाली पार्टी राजद के 15 और जदयम के 10 और कांग्रेस के 4 विधायकों की ताजपोशी हो सकती है।

Advertisements
Panchayat Voice

बिहार की राजनीति में 9 वर्ष के अंतराल में यह तीसरा बदलाव देखने को मिल रहा है। 2013 में नतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़कर राजद और कांग्रेस के साथ सरकार बनाई थी। इसके बाद 2017 में राजद से गठबंधन टूटा और जदयू ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई। अब एक बार फिर 2022 में भाजपा से गठबंघन टूटा और इस बार जदयू के साथ 7 दल आ गए हैं।

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!