June 10, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों ने बनाई ड्राईंग, लहराया तिरंगा

Advertisements
Panchayat Voice

राष्ट्र गान, राष्ट्रीय चिन्ह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व महापुरुषों की बच्चों को दी गई जानकारी

देवरिया।  हर घर तिरंगा कार्यक्रम और स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और बच्चों में उत्सव की भावना पैदा करने के लिये तिरंगा विषय पर बच्चों के लिये ड्राईंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसमें 03 से 06 आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को राष्ट्र गान, राष्ट्रीय चिन्ह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व महापुरुषों की जानकारी दी गई।

निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उप्र लखनऊ द्वारा दिए गये निर्देश के क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कान्त राय, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं मौजूद रहीं। प्रत्येक परियोजना स्तर पर सबसे अच्छा प्रदर्शन वाले 03 और जनपद स्तर पर 03 बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Advertisements
Panchayat Voice

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!