August 14, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

हर घर तिरंगा : आइए वितरण डेस्क और झंडा खरीद कर बढ़ाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का मनोबल

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

देवरिया। आइए “हर घर तिरंगा” स्लोगन को बुलंद करें और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए गए तिरंगा झंडा खरीद कर हमसब उनका मनोबल बढ़ाएं। जी, हां डूडा कार्यालय परिसर में झंडा वितरण डेस्क खुल गया है। उद्देश्य हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाना और हर नागरिकों तक झंडे की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

जिला प्रशासन ने दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित झंडों के वितरण के लिए डूडा कार्यालय परिसर में एक झंडा वितरण डेस्क की स्थापना की है। गुरुवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुंवर पंकज ने इस वितरण केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का मनोबल बढ़ाया।

Advertisements
Panchayat Voice

परियोजना अधिकारी डूडा विनोद कुमार मिश्रा ने बताया गया कि डूडा द्वारा गठित एसएचजी द्वारा विभिन्न प्रकार के झंडों का निर्माण किया जा रहा है। इनमे मुख्यतः झंडे कॉटन एवं पॉलिस्टर के 30X20 एवं 60×40 आकार के हैं, जिनका मूल्य 25 से लेकर 500 रुपए तक हैं। जनपद में अबतक शहरी स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित 10000 झंडों का निर्माण एवं वितरण किया जा चुका है।

इस मौके पर डूडा के शहर मिशन प्रबंधक अनूप शुक्ला, सिविल इंजीनियर प्रभात कुमार, सामुदायिक आयोजक आदित्य सिंह एवं जिला समन्वयक धनंजय मल्ल के साथ साथ स्वयं सहायता समूहों से प्रीति वर्मा, सीमा जायसवाल, अंजली श्रीवास्तव, शबाना उपस्थित रहीं।

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!