March 24, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. सीता राम आर्या की स्मृति में आयोजित संगोष्ठी में प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

देवरिया। शहर स्थित राघव नगर देवरिया एलाईसी निवासी अजय कुमार जायसवाल ने अपने आवास पर अपने दादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. सीता राम आर्या के याद में संगोष्ठी का अयोजन किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोगों के अलावां परिवारिक सदस्यों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर अजय जायसवाल ने अपने दादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व सीता राम आर्या के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अंग्रेजी हुकुमत काल में आजादी के लिए किस तरह से गोरों से लड़ाई लड़ी थी। संगोष्ठी में उपस्थित लोगों से भी उन दिनों की यादों को सांक्षा किया।

Advertisements
Panchayat Voice

गोष्ठी के अंत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. सीता राम आर्या पुरस्कार से संगोष्ठी के आयोजक अजय जायसवाल, संजय केडिया ने  ताइक्वांडों अंतरास्ट्रीय खिलाड़ी कुमारी प्रियंका, हैंडबाल की राष्ट्रीय खिलाड़ी क्षमा पांडेय, कनक पांडेय, क्रिकेट खिलाड़ी  आदित्य शुक्ला, ताइक्वांडों कोच गिरीश सिंह, हैंडबाल कोच अमित पांडेय को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान किशोर जायसवाल, सत्यदेव आर्या, कुशाग्र जायसवाल, यस जायसवाल, इंदु जायसवाल, नेहा जायसवाल, हर्षित जायसवाल के अलावां सपा के वरिष्ठ नेता हृदय नारायण जायसवाल, सपा जिलाध्यक्ष डा.दिलीप जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!