March 21, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

भाजपा सरकार ने किया किसानों के लिये ऐतिहासिक कार्य- अलका सिंह

पोस्टकार्ड के माध्यम से धन्यवाद दे रहे किसान- पवन मिश्र

देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में एक साल बेमिसाल उत्सव के अंतर्गत जनपद के सभी गाँवो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तरप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही को किसान कल्याणकारी योजनाओं के लिये धन्यवाद पोस्टकार्ड लिखवाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

देवरिया विधानसभा के बैतालपुर मण्डल के ग्राम- मेहड़ा पुरवा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अलका सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्बोधित पत्र लिखते हुए उपस्थित लोगों से कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का किसान खुशहाल और समृद्ध हो रहा है।

Advertisements
Panchayat Voice

किसानों के लिये ऐतिहासिक कार्य करते हुए भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण बीमा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रों पर अनुदान , किसान क्रेडिट कार्ड, किसानों को सिंचाई के लिये बिजली व्यवस्था की सुविधा किसानों को दिया है।

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि किसान मोर्चा की तरफ से प्रत्येक गांव में किसान भाइयों से प्रधानमन्त्री, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को सम्बोधित पोस्टकार्ड के माध्यम से धन्यवाद पत्र लिखवाया जा रहा है, पोस्टकार्ड के माध्यम से जनपद के किसान कल्याणकारी योजनाओं के लिये धन्यवाद दे रहे है।

उन्होंने की इस कार्यक्रम के तहत जनपद में 1823 किसान परिवारों की तरफ से धन्यवाद पोस्टकार्ड लिखा गया है।

विश्व हिन्दू परिषद के भागवत यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के किसानों की आय को दुगुनी करने के लिये हर सम्भव प्रयास किया है।

कार्यक्रम संयोजक पूर्व मण्डल किसान मोर्चा विजेंद्र चौहान ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, जिला मंत्री कि.मो.रानू सिंह, प्रमोद पाण्डेय, बलराम यादव, जयप्रकाश यादव, सत्यानंद तिवारी, विकास मणि, गोलू मणि, सोंनु सिंह, रंजन मणि, अंशु चौरिसिया उपस्थित रहे।

                                                                                                     आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!