August 14, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

Breaking: देवरिया में पूर्व प्रधान व बसपा नेता ने खुद को मारी गोली,मौत

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

देवरिया के पूर्व प्रधान व वरिष्ठ बसपा नेता द्वारा आत्म हत्या करने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई

यूपी के देवरिया से एक बड़ी खबर आ रही है। पूर्व प्रधान व वरिष्ठ बसपा नेता ख़ुद को गोली मार आत्महत्या कर ली है। इस घटना की खबर फैलते ही इलाके में  सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि गौरीबाजार थाना क्षेत्र के विकास खंड के जगदीश पुर गांव निवासी पूर्व प्रधान वरिष्ठ बसपा नेता ओमप्रकाश पासवान चार पांच दिन बाद घर लौटे थे। घर पर स्नान करने के बाद किसी बात को लेकर पत्नी से नोक झोंक हो गई। देर रात में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर आत्म हत्या कर ली। सूचना मिलने पर गौरीबाजार एसओ विपिन मलिक मौके पर पहुंच रिवाल्वर को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि किस वजह से अपने को गोली मारी।

Advertisements
Panchayat Voice

                                                                                 आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!