June 13, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आजाद हिन्द सेना वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67
Advertisements
Panchayat Voice
  • कार्रवाई नहीं होने पर विभाग में तालाबंदी करने की कार्यकर्ताओं ने दी चेतावनी

KC NEWS। यूपी के देवरिया में स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बुधवार को आजाद हिन्द सेना वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने अपनी आवज बुलंद की। नगर इकाई के कार्यकर्ता तय समय पर सीएमओ दफ्तर पहुंचे। वहां उन्होंने 7 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सभा भी की। इस दौरान इन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो इनका अगला कदम विभाग में तालाबंदी का होगा। इसकी अगुवाई कर रहे वाहिनी के जिलाध्यक्ष आत्मदेव मणि ने उप मुख्य चिकित्साधिकारी, सीएमएसडीटी, आउटसोर्सिंग पटल, स्टोर और पैथोलॉजी विभाग को कटघरे में खड़ा करते हुए अनियमितता का आरोप लगाया। इसके साथ ही कोरोना काल में जरूरी सामानों की खरीदारी में बड़े स्तर पर धांधली करने का आरोप लगाते हुए उच्चस्तीरय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएमओ दफ्तर पर अपना 7 सूत्री मांग-पत्र चस्पा किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इसकी कॉपी मुख्यमंत्री, विभाग के प्रमुख सचिव, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को भी भेजी गई है। तकि मांग-पत्र में लगाए गए अरोपों की निष्पक्षता से जांच हो और दोषियों काे दंड मिल सके। इस दौरान अभिषेक चौरसिया, मुकेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!