June 10, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

राम नगरी में दीपोत्सव की धूम, चंहू ओर राममय माहौल, भव्यता से अयोध्या में निकलीं झांकियां

Advertisements
Panchayat Voice

अयोध्या (यूपी)। राम की नगरी में योगी सरकार के छठवें दीपोत्सव की धूम है। आज सुबह यहां धूमधाम से भगवान राम के चरित्र पर बनीं 16 भव्य झांकियों की शोभायात्रा निकाली गई। पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राम झांकियों की ये शोभायात्रा अयोध्या के उदया चौराहे से राम कथा पार्क तक निकाली गयी।

इस मौके पर्यटन व संस्कृति मंत्री ने कहा कि राम नगरी में यह दीपोत्सव कार्यक्रम विश्व में सबसे ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित करने का नया कीर्तिमान बनेगा। इससे सभी को त्रेतायुग याद ताजा हो जाएगी। जब भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त करके अयोध्या आए थे। अयोध्या वासियों ने उनका जिस प्रकार से स्वागत सत्कार किया था। उसी प्रकार से आज त्रेतायुग का रूप दिखाई देगा।

Advertisements
Panchayat Voice

उन्होंने कहा कि यह संदेश पूरे विश्व पटल पर भारतीय सनातन संस्कृति व ग्राम के जीवन चरित्र का आज पूरे विश्व में संदेश जाएगा। झांकिया पर्यटन विभाग एवं सूचना विभाग द्वारा बनाई गई हैं। इनमें  बालकांड, अयोध्या कांड किष्किंधा कांड, अरण्य कांड व लंका कांड के अलावा अपराधियों तथा भूमाफिया के विरुद्व अभियान की भी थीम है।

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!