June 13, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

दीपों के महापर्व पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा-देशवासियों और प्रदेशवासियों के जीवन में संवृद्धि लाए

Advertisements
Panchayat Voice

लखनऊ (यूपी) अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रकाश पर्व दीपोत्सव की समस्त देशवासियों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व दीपोत्सव अंधकार पर प्रकाश एवं बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। दीपों का यह महापर्व लोगों के जीवन में सुख, शांति एवं संवृद्धि लाए।

उधर, पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने भी अपने जारी बयान में दीपोत्सव की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रकाश और प्रगति का यह महापर्व सब के जीवन में रोशनी पहुंचाए एवं खुशहाली लाए।

Advertisements
Panchayat Voice

इधर, अपना दल (सोनेलाल) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने भी प्रदेशवासियों को दीपोत्सव की शुभकामना एवं बधाई दी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरबी सिंह, पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक डॉ. जमुना प्रसाद सरोज, राष्ट्रीय सचिव गिरेश पटेल, विनोद गंगवार ने भी बधाई देते हुए कहा कि दीपों का यह महाउत्सव दीपावली प्रदेशवासियों के जीवन में उजाला और खुशहाली लाए।

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!