June 8, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

Akshay Kumar की मां अरुणा भाटिया का निधन, अंतिम संस्कार में कई सितारे पहुंचे


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67
Advertisements
Panchayat Voice

अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का  8 सितम्बर निधन हो गया है। अभी कुछ देर पहले ही अक्षय कुमार ने इस दुखद खबर को ट्वीट करते हुए दिया है। अक्षय की मां के निधन की खबर के आने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स अपना दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट कर रहे हैं। वहीं कुछ सितारे उनकी मां को आखिरी विदाई देने के लिए एक्टर के घर पहुंच रहे हैं।

बता दें कि अक्षय कुमार की मां का अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू में पवनहंस श्मशान घाट पर किया जा रहा है। श्मशान घाट से अक्षय और उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना की जो तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उन दोनों के चेहरे की छाई मायूसी उनका दर्द बयां कर रही हैं। अक्षय कुमार गाड़ी में बैठे बहुत ही दुखी नजर आ रहे हैं। वहीं ट्विंकल भी उदास दिख रही हैं

आईसीयू में  थी भर्ती

अक्षय कुमार की मां की तबीयत पिछले कुछ दिनों से नाजुक थी, इसलिए वह आईसीयू में भर्ती थी। मां खराब तबीयत की जानकारी मिलते ही अक्षय कुमार अपनी फिल्म को बीच में ही छोड़कर लंदन से भारत आ गए थे। अक्षय ने मां के निधन की जानकारी देते हुए लिखा, वह मेरी जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण थीं। वह मेरा सहारा थीं और आज मेरी मां श्रीमति अरुणा भाटिया इस दुनिया को छोड़कर चली गई हैं और अब वह पापा के पास पहुंच गई हैं। हमें आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत हैं क्योंकि अभी हमारा परिवार इस मुश्किल समय से जूझ रहा है।

यह भी पढ़ें… 

Advertisements
Panchayat Voice

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!