June 30, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए CM, हरीश रावत ने ट्वीट कर दी जानकारी

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

कांग्रेस ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी है। चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री घोषित किया है। रावत ने ट्वीट किया कि मुझे यह घोषणा करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि श्री चरणजीत सिंह चन्नी को सर्वसम्मति से पंजाब के कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है।

कैप्टन के बाद पंजाब को दलित मुख्यमंत्री मिल गया है। चरनजीत चन्नी अगले मुख्यमंत्री होंगे। चन्नी कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री रहे है। उन्होंने कैप्टना के खिलाफ मोर्चा खोला था। चन्नी नेता विपक्ष भी रह चुके हैं।

Advertisements
Panchayat Voice

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने ट्वीट किया, ‘चरणजीत सिंह चन्नी को सर्वसम्मति से पंजाब कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। वहीं कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि यह आलाकमान का फैसला है। मैं इसका स्वागत करता हूं। मेरे छोटे भाई जैसे हैं चन्नी। बिल्कुल भी निराश नहीं हूं।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!