June 29, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

Tokyo Paralympics : मनीष नरवाल ने जीता गोल्ड मेडल


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67
Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

टोक्‍यो : भारत के मनीष नरवाल ने मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीता। इस तरह मनीष नरवाल ने भारत को टोक्‍यो पैरालंपिक्‍स में तीसरा गोल्‍ड मेडल दिलाया। सिंहराज सिंह अडाना को रजत। भारत के मेडल की लिस्‍ट की संख्‍या में दो का इजाफा हुआ है। मनीष नरवाल और सिंहराज अडाना ने 2020 टोक्‍यो पैरालंपिक्‍स की मिश्रित 50 मीटर पिस्‍ट एसएच1 में पहले और दूसरे स्‍थान पर रहे।

मनीष ने जहां 218.2 के स्‍कोर के साथ गोल्‍ड मेडल मैच जीता, वहीं सिंहराज सिंह ने 216.7 अंक के कुल स्‍कोर के साथ सिल्‍वर मेडल जीता। 19 साल के नरवाल, जिनके नाम 229.1 के स्‍कोर का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड दर्ज है, उन्‍होंने हमवतन सिंहराज सिंह को मात देकर गोल्‍ड मेडल जीता। इस तरह भारत की 2020 टोक्‍यो पैरालंपिक्‍स में मेडल की संख्‍या बढ़कर 15 हो गई है। दोनों शूटर्स ने क्‍वालीफिकेशन में शानदार प्रदर्शन किया था।

Advertisements
Panchayat Voice

जहां छह सीरीज की समाप्ति के बाद मनीष ने 533-7x अंक बनाए थे जबकि सिंहराज ने 536-4x का स्‍कोर बनाय था। फिर क्‍वालीफाइंग राउंड में सिंहराज चौथे स्‍थान पर थे जबकि मनीष सातवें स्‍थान पर थे। दोनों ने फाइनल के लिए अपनी जगह पक्‍की की और पोडियम के शीर्ष दो स्‍थानों पर रहे।

यह भी पढ़ें… 

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!