June 13, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

असम नाव हादसा में कुल 90 लोगों में दो अब भी लापता, एक महिला की मौत


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67
Advertisements
Panchayat Voice

असम के जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में बुधवार को हुई भीषण नाव दुर्घटना में डूबे अब तक कुल 90 लोगों में से 87 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त किया।

अधिकारियों के अनुसार दो लोग अब भी लापता हैं और एक महिला की मौत हो गई। वहीं अब घटना का जायजा लेने मुख्यमंत्री  हिमंत बिस्व सरमा खुद पहुंचे और पुलिस को इस मामले में आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।

Advertisements
Panchayat Voice

सीएम सरमा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कुप्रबंधन के कारण दुर्घटना हुई। यह दुर्घटना बुधवार को हुई। सरमा के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मैंने जोरहाट पुलिस को दुर्घटना के संबंध में आपराधिक मामला दर्ज करने को कहा है। दुर्घटना के कारणों की सच्चाई का पता लगाने के लिए हम आज शाम तक उच्च स्तरीय जांच की घोषणा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दस ऐसी निजी मशीनीकृत नौकाएं हैं, जो निमती घाट से माजुली के बीच चलती हैं। इनमें एक इंजन लगे हुए हैं और ये इंजन समुद्री इंजन नहीं हैं। अगर कोई नौका मालिक इन्हें समुद्री इंजन वाली नौका बनाना चाहता है तो हम उनकी सहायता करेंगे।

उन्होंने कहा कि आज से सिंगल इंजन वाली सभी नौकाओं के संचालन पर रोक लगा दी गई है। ये इंजन समुद्री इंजन नहीं हैं। अगर कोई नौका मालिक इसे समुद्री इंजन में रूपांतरित करना चाहता है तो हम उसकी सहायता करेंगे।

यह भी पढ़ें…

 

error: Content is protected !!