June 29, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

1 अगस्त 2021 का राशिफल, जाने अपना शुभ मुहूर्त


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67
Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा भरणी नक्षत्र व मेष राशि में है। शनि मकर राशि में है। गुरु कुम्भ राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व मकर को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज मेष व तुला राशि के जातकों को भी व्यवसाय में लाभ मिलेगा। वृष व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

 1 अगस्त का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज जॉब में स्थान परिवर्तन का विचार आ सकता है। मंगल व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा।पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

Advertisements
Panchayat Voice

वृष- द्वादश चन्द्र गोचर की अनुकूलता के कारण आध्यात्मिक की उन्नति दिख रही है। स्वास्थ्य लाभ के संकेत हैं।जॉब में लापरवाही से बचें। हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- चन्द्रमा के एकादश गोचर के कारण कई दिनों से रुके धन की प्राप्ति संभावित है। सफेद रंग शुभ है। बुध व शनि के गोचर भी अनुकूल है। नेत्र रोग की सम्भावना रहेगी।

कर्क- जॉब में कर्क या धनु राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। माता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। लाल रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। चन्द्रमा नवम रहकर सफलता देगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

कन्या- जॉब में रुका धन प्राप्त होगा। बुध व चन्द्रमा वाणी से लाभ प्रदान करेंगे। सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। दशम चन्द्रमा सफलता देगा।

तुला- सप्तम चन्द्रमा आज जॉब में लाभ देगा। परिवार से थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। मीडिया व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातकों को प्रोमोशन की संभावना रहेगी। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृश्चिक- गुरु व चन्द्र गोचर शिक्षा में सफल करेंगे। जॉब में अपने अच्छे परफार्मेंस को लेकर उत्साह होगा। नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

ये भी पढ़े : 

error: Content is protected !!