June 29, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

देशभर में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 38,667 नए केस मिले


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67
Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

भारत में कोरोना वायरस के नए केसो में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 38,667 नए केस मिले हैं, जो कल की तुलना में करीब 3.6 फीसदी कम हैं। कोरोना का खतरा अब भी पूरी तरह से टला नहीं है, क्योंकि अब भी कोरोना के मिलने वाले नए केस, रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या से अधिक है।

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 38,667 नए केस मिले हैं, वहीं इसी दौरान 35743 लोग ठीक हुए हैं। इस तरह से देश में कोरोना से अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या 3,13,38,088 हो गई है। वहीं देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 3,87,673 है। बता दें कि भारत में अब तक 53.61 करोड़ टीकाकरण हो चुका है।

Advertisements
Panchayat Voice

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 40,120 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,21,17,826 हो गई, वहीं संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 97.46 फीसदी हो गई जो अब तक की सर्वाधिक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 585 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़ कर 4,30,254 हो गयी। उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 3,85,227 रह गई जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.20 फीसदी है। यह पिछले साल मार्च के बाद से सबसे कम है। मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से उबरने की दर 97.46 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!