June 30, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

देवरिया : बेगम अख्तर पुरस्कार पात्र हेतु 15 अक्टूबर तक करें आवेदन


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67
Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

देवरिया : उत्तर प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग दादरा, ठुमरी एवं गजल के क्षेत्र में विशेष प्रतिभावान एवं विशिष्ट गायक को वित्तीय वर्ष 2021-22 में ‘‘बेगम अख्तर पुरस्कार ‘दिये जाने हेतु आवेदन मांगा है। इसके अन्तर्गत चयनित कलाकार को रूपये 05 लाख मात्र नकद धनराशि, अंगवस्त्र एवं प्रशस्त्रि पत्र भेंट स्वरूप प्रदान किया जायेगा, जिसके लिये जनपद के पात्र कलाकरों के नामांकन निर्धारित प्रारूप पर 15 अक्टूबर, 2021 तक  संस्कृति निदेशालय, उ0प्र0 लखनऊ को उपलब्ध कराया जाना है।

यह जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने देते हुए बताया कि बेगम अख्तर पुरस्कार प्रतिवर्ष दादरा, ठुमरी एवं गजल के क्षेत्र में विशेष प्रतिभावान विशिष्ट गायक को जिसने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्ट आयाम स्थापित किये हों तथा राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया हो, को सम्मानित किया जायेगा।

Advertisements
Panchayat Voice

उन्होंने बताया कि बेगम अख्तर पुरस्कार के लिये पात्र महानुभाव उ0प्र0 का मूल निवासी अथवा उसकी कर्मभूमि उ0प्र0 होना चाहिये। कलाकार की आयु 40 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिये। कलाकार को अपनी प्रतिभा की दीर्घ साधना एवं श्रेष्ठ उपलब्धि के भरसक निर्विवाद मानदण्डों के आधार पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होनी चाहिये। यह पुरस्कार कलाकार के गायन क्षेत्र में सम्पूर्ण उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किया जायेगा न कि किसी एक विशिष्ट संरचना के लिये।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!