June 17, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, दाम में 43.50 रुपए का इजाफा


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67
Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

तेल और गैस विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को वाणिज्यिक तरल पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत 43.50 रुपये बढ़ा दी। दरें आज से ही लागू हैं। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत अपरिवर्तित बनी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी मंम शुक्रवार से प्रभावी 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1736.50 रुपये होगी। दिल्ली में कीमतों में बढ़ोतरी से पहले इसे 1,693 रुपये में बेचा गया था। 1 सितंबर के बाद से यह दूसरी बढ़ोतरी है जब वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 75 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

एलपीजी गैस सिलेंडरों के दामों में हुई वृद्धि

Advertisements
Panchayat Voice

दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1693 रुपए से बढ़कर 1736.50 रुपए का हो गया। वही नॉन सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपये पर स्थिर है। बता दे कि तेल कंपनियों ने आम आदमी के उपयोग में होने वाले 14.2 किलोग्राम के बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया।

दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम सिलेंडर का मूल्य ₹884.50, कोलकाता में ₹911, मुंबई में 884.50 रूपये चेन्नई में ₹900.50 प्रति सिलेंडर है। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दिल्ली में 43.50 रुपए की है।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!