June 25, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस ने बनाया यूपी का वरिष्ठ प्रेक्षक

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यूपी चुनाव के लिए वरिष्ठ प्रेक्षक नियुक्त किया है। वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मदद करेंगे। बता दें कि यूपी चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी यूपी के दौरे पर हैं।

कांग्रेस विधानसभा चुनाव को लेकर कड़ी तैयारी कर रही है। कई सीटों पर उम्मीदवारों का निर्णय भी हो गया है। हालांकि, इस चुनाव को प्रमुखता से सपा व भाजपा की लड़ाई के रूप में ही देखा जा रहा है।

Advertisements
Panchayat Voice

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से यह बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने पर भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझमें जो विश्वास व्यक्त किया उसके लिए धन्यवाद। उन्होंने ट्वीट किया, ”माननीय राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मुझे पर्यवेक्षक होने का निर्देश दिया है। बड़ी ज़िम्मेदारी है। पूरा प्रयास रहेगा कि शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतर सकूं। परिवर्तन का संकल्प, कांग्रेस ही विकल्प।”

प्रियंका गांधी की टीम में अहम भूमिका निभाएंगे बघेल

प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी हैं। वहीं अजय कुमार लल्लू प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। माना जा रहा है कि भूपेश बघेल आलाकमान के विश्वासपात्र हैं और वह प्रियंका गांधी के सहयोगी की भूमिका में रहेंगे। कांग्रेस पार्टी साफ कर चुकी है कि यूपी चुनाव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। चुनाव अभियान की रूपरेखा भी तैयार है। कांग्रेस यूपी में 12000 किलोमीटर की प्रतिज्ञा यात्रा निकालेगी, जिसमें पार्टी यूपी की जनता से सरकार बनने पर हर परिस्थिति में साथ निभाने का वादा करेगी।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!