August 14, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह बनाएंगे अपनी राजनीतिक पार्टी


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67
Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

नई दिल्ली: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घोषणा की है कि वो जल्द ही अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे। उनके मीडिया एडवाइजर रवीन ठुकराल ने ट्वीट कर कहा कि अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पंजाब के भविष्य की लड़ाई जारी है। एक साल से अधिक समय से अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हमारे किसानों सहित पंजाब और उसके लोगों के हितों की सेवा के लिए जल्द ही अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी शुरू करने की घोषणा करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन ने कहा कि कृषि कानून से पहले पंजाब में केंद्र सरकार के खिलाफ कोई समस्या नहीं थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कृषि कानूनों की समस्या का समाधान खोजने की कोशश कर रहे है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि विधान सभा चुनाव से पूर्व तीन केंद्रीय कृषि कानून का समाधान निकाल लिया जाएगा। वहीं, कैप्टन ने कहा है कि भाजपा सांप्रदायिक व मुस्लिम विरोधी पार्टी नहीं है। पंजाब में कभी भी हिंदू, सिख व मुस्लिम के बीच कोई समस्या नहीं रही।

Advertisements
Panchayat Voice

पंजाब को हथियार बनाया जा रहा है

कैप्टन ने कहा कि आइएसआइ और खालिस्तानी स्लीपर सेल के जरिए पंजाब को ‘हथियार’ बनाने की कोशिश में लगा है। इसीलिए सीमा पार से हथियार, गोला बारूद और ड्रग्स ड्रोन के जरिये भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को तीन वर्षों से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा,‘मेरा राज्य 600 किलोमीटर लंबी सीमा के साथ एक सीमावर्ती राज्य है। कोई कुछ ऐसी योजना बना रहा है जिसके बारे में हम नहीं जानते हैं और इससे मुझे चिंता होती है। मैं इन मुद्दों पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मिला था। उन्होंने कहा, यह उन प्रमुख कारणों में से एक है जो वह चाहते हैं कि किसानों का आंदोलन समाप्त हो।’

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें… 

error: Content is protected !!