June 29, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

Chhath Puja: यमुना नदी के जहरीले झाग के बीच श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Chhath Puja
Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

देश भर में आज नहाय खाय के साथ छठ पर्व की शुरू हो गया है। राजधानी दिल्ली में इसके लिए कई पार्को में छठव्रतियों को भगवान भास्कर के अघ्र्य देने की व्यवस्था की जा रही है। चार दिवसीय महापर्व छठ के मौके पर बड़ी संख्या में लोग अर्घ्य के लिए पहुंचते हैं। इस पावन पर्व को मनाने के लिए आज जैसे ही कुछ श्रद्धालु यमुना नदी के किनारे पहुंचे तो उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। पहले दिन महिलाओं ने झाग के बीच यमुना नदी में स्नान किया जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है जिस पर लोग कमेंट कर रहे हैं।

इसे लेकर भाजपा औऱ कांग्रेस सहित तमाम विपक्ष के लोग केजरीवाल सरकार पर हमला बोल रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि दिल्ली की हवा के बाद नदियां भी प्रदूषित हो गई हैं। दरअसल  कोरोना के चलते दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने यमुना नदी के किनारे छठ पूजा की अनुमति नहीं दी है।  यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ गया है जिससे यहां झाग बन गया है और कई जगहों पर पानी की सप्लाई भी बाधित हुई है। झाग के बीच महिला श्रद्धालुओं की तस्वीर सामने आने के बाद सियासत भी तेज हो गई है।

Advertisements
Panchayat Voice

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!