May 10, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

अखिलेश यादव ने कश्यप समाज महासम्मेलन को संबोधित किया

अखिलेश यादव

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पार्टी की जड़ें मजबूत करने में लगे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर में गुरुवार को कश्यप सम्मेलन को संबोधित किया। यहां के बुढ़ाना कस्बे में इस सभा में उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का आभार भी जताया।

अखिलेश यादव ने कहा कि अभी समाजवादी पार्टी का गठबंधन होने जा रहा है। सपा सभी वर्गों सभी दलों को जोडऩे का काम कर रही है। दूसरे दलों की सरकार ने सपने दिखाकर आपका वोट लिया। सरकार में आने के बाद आपके हक को छीना है। आपके नेताओं को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया गया, लेकिन झूठ के अलावा आपको कुछ नहीं मिला। अगर अब यह सरकार में आए तो आपसे सब कुछ छीन लेंगे। भाजपा के लोगों ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। किसान भाइयों बताओ आय दोगुनी हुई। आय तो बढ़ी नहीं महंगाई जरूर बढ़ गई। वादा किया था कि हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज में चलेंगे। लेकिन, पेट्रोल डीजल के इतने दाम बढ़ाए कि मोटरसाइकिल पर चलना भारी हो गया।

Advertisements
Panchayat Voice

अखिलेश यादव ने कहा कि यह तीन काले कानून आपके खेतों पर पूंजीपतियों के कब्जा करा देंगे। हम किसानों के साथ है। तीनों कृषि कानूनों का विरोध करते रहेंगे। किसानों के साथ नौजवानों के सामने भी संकट खड़ा है। न रोजगार है और न ही खाने-कमाने के साधन। हमें लगा कि बाबा मुख्यमंत्री इसलिए लैपटॉप नहीं बांट रहे क्योंकि वह चलाना नहीं जानते। नौजवानों को 70 लाख नौकरी देने का वादा घोषणा पत्र में किया था। किसी को नौकरी नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि कोरोना में गरीबों की जान गई। भाजपा सरकार समय पर गरीबों को ऑक्सीजन दे देती तो सड़कों पर गरीब की मौत न होती। सरकार ने गरीबों को अनाथ छोड़ दिया था। अगर उस वक्त कुछ काम आया तो समाजवादी सरकार में शुरू की गई एम्बुलेंस। सरकार कानून व्यवस्था का राग अलापती है। अब पुलिस की निर्दोष लोगों की हत्या कर रही है। कानपुर के व्यापारी को गोरखपुर में पुलिस जांच के नाम पर मार डालती है। इसके लिए कौन दोषी है। भाजपा सरकार दोषी है। नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन का डाटा मुख्यमंत्री देख लें। सबसे ज्यादा प्रताड़ना उत्तर प्रदेश में है।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

 

error: Content is protected !!