पूर्व मध्य रेल : पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से 42 वैगन फुल रेक गेहूं जाएगा आंध्र प्रदेश के बिक्कवोलु
पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू मंडल) को करीब 52 लाख रुपए की आमदनी होने की उम्मीद
पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू मंडल) के लिए अच्छी खबर है। गुरुवार को यहां लंबे समय बाद डीडीयू गुड्स शेड से आंध्र प्रदेश के बिक्कवोलु (BVL) भेजने के लिए 42 बीसीएन वैगन वाली फुल रेक मालगाड़ी पर करीब 2600 टन गेहूं का लदान जारी है। इस लदान से पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) को करीब 52 लाख रुपए की आमदनी होने की उम्मीद है। यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि डीडीयू जंक्शन स्थित गुड्स शेड से पहली बार गेहूं लादकर सुदूर आंध्र प्रदेश भेजा जाना डीडीयू मंडल के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसमें मंडल में गठित बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के निरंतर प्रयासों की प्रमुख भूमिका रही। उन्होंने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू जंक्शन) स्थित गुड्स शेड पर बाहर से आने वाले माल (Inward Goods) की ही अब तक अनलोडिंग होती रही है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि डीडीयू मंडल द्वारा उद्यमियों, व्यापारियों, किसानों को सुविधा एवं लाभ पहुंचाने के लिए माल लदान क्षमता एवं सुविधा में निरंतर विस्तार जारी है। मंडल में गठित बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट निरंतर संपर्क कर नए माल भाड़ा ग्राहकों को रेलवे से माल परिवहन सेवा एवं सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रहा है।
यह भी पढ़ें…
- प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों पर जनता के विश्वास को बनाए रखने का अहम दायित्व है : विधानसभा अध्यक्ष
- फिर छलका भतीजे से नाराजगी का दर्द, चाचा ने लिखा…हमने उसे चलना सिखाया और वो हमें रौंदता चला गया…
आगे की खबरों के लिए आप हमारे Websiteपर बने रहें…
