June 29, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

उपचुनाव-2022 : रामपुर लोस सीट से घनश्याम लोधी तो आजमगढ़ से निरहुआ को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव सिमित ने देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव-2022 के लिए अपने उमीद्दवारों के नाम पर मुहर लगा दी है। केंद्रीय चुनाव सिमित की जारी लिस्ट में यूपी के रामपुर लोकसभा सीट से घनश्याम लोधी का अपना उम्मीवार घोषित किया है। यह सीट सपा नेता आजम खां के लोकसभा से इस्तीफा देने बाद खाली हुई थी।

इसके अलावा भाजपा ने आजमगढ़ से अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को ही फिर प्रत्याशी बनाया है। इसी सीट पर निरहुआ को पिछले लोकसभा चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisements
Panchayat Voice

भाजपा ने विधानसभा उपचुनावों के लिए त्रिपुरा की टाउन बोरदोवली से डॉ. मणिक शाह, अगरतला से डॉ. अशोक सिन्हा, सुरमा से स्वप्न दास पॉल, जुबराजनगर से मालिना देबनाथ को प्रत्याशी बनाया है।

उधर, भाजपा ने आंध्र प्रदेश के आत्मकूर से जी भरत कुमार यादव, दिल्ली के राजिन्दर नगर से राजेश भाटिया तो झारखंड की मंदर सीट से गंगोत्री कुजुर को उपचुनाव के मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें…ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पीएम ने कहा-मेरा विश्वास है कि यूपी ही है जो 21वीं सदी में भारत की ग्रोथ स्टोरी को मोमेंटम देगा

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Websiteपर बने रहें…

error: Content is protected !!