June 29, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

UPSSSC ने वर्ष-2022 के प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) के आवेदन  का किया ऐलान

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

UPSSSC PET Online Application 2022

उत्तर  प्रदेश  अधीनस्थ  सेवा  चयन  आयोग  (UPSSSC)  की प्रारम्भिक  अर्हता  परीक्षा  (PET) 2022  की  आवेदन  प्रक्रिया  शुरू  की जा चुकी  है।  इसके  लिए  आयोग  की  ओर  से  अधिसूचना जारी  कर  जानकारी साझा कर दी गई है।  इस  पात्रता  परीक्षा  के लिए  जारी  किए गए  नोटिफिकेशन  के  मुताबिक  आवेदन  प्रक्रिया  28 जून 2022  से  लेकर  अंतिम  तारीख  27  जुलाई  तक  चलेगी। इसके  अलावा  3 अगस्त 2022 तक उम्मीदवारों को शुल्क  समायोजन  एवं  फार्म  में  संशोधन  करने  का  समय  दिया  गया है। इस    एलिजिबिलिटी टेस्ट में न्यूनतम 18  व आधिकतम 40 वर्ष  तक की आयु वाले सभी महिला / पुरुष उम्मीदवार अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन  से  जुड़ी अधिक जानकारी  के  लिए  कैंडिडेट्स  UPSSSC  द्वारा  जारी किए गए नोटिफिकेशन को  देख  सकते  हैं।  गौरतलब  है  कि  साल 2022  में पीईटी 18 सितंबर 2022  को  होगा।  माना  जा  रहा  है  कि  पिछले  वर्ष  की  तुलना  में  इस  बार  चार  से  पांच  लाख  अधिक  अभ्यर्थी  इस पात्रता परीक्षा में  शामिल  होंगे।

किस तारीख से होगी आयु की गणना

यूपी  सबआर्डिनेट  सर्विस  सिलेक्शन  कमीशन की  प्रारंभिक  अर्हता परीक्षा  में  न्यूमतम  दसवीं  पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन कैंडिडेट्स ने 1 जुलाई 2022 को कम से  कम 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो। साथ ही अधिकतम 40 वर्ष से अधिक आयु न हुई हो। यानी उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 1982 से पहले और 1 जुलाई 2004 के बाद न हुआ हो। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर देख लें।

Advertisements
Panchayat Voice

 

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!