June 29, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

पूर्व मध्य रेल : हरियाली के संकल्प को बढ़ाते हुए महिला कल्याण संगठन ने पाटलीपुत्र रेल परिसर में किया पौधरोपण

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

बिहार से खबर है कि हरियाली के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्ष भारती शर्मा के मार्गदर्शन में संगठन की सदस्याओं ने पाटलीपुत्र रेल परिसर में पौधरोपण किया। इसके बाद संगठन की अध्यक्ष ने हरियाली के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए।

अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर अगस्त महीने तक पूरे पूर्व मध्य रेल में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा, सचिव सीमा गोयल सहित संगठन की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

Advertisements
Panchayat Voice

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!