June 30, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

‘हर घर तिरंगा’ अभियान : लहराएंगे 4 करोड़ तिरंगे झंडे, प्रदेश के हर घर पर 11 से 17 अगस्त तक फहरेगा तिरंगा

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में 11 से 17 अगस्त, 2022 तक चार करोड़ से ज्यादा तिरंगे फहराए जाएंगे। राज्य सरकार ने इस अभियान को जन अभियान बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

इस अभियान को चलाने के पीछे सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक संगठनों आदि का सहयोग लिया जाएगा।

Advertisements
Panchayat Voice

सभी गांवों में हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने के लिए संस्कृति विभाग जागरूकता फैलाने के लिए प्रत्येक घर, दुकानों, कार्यालयों, स्कूलों और नलकूपों इत्यादि पर झण्डा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करेगा। वहीं झण्डा बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को सम्मिलित करते हुए “झण्डा निर्माण समूहों’ का गठन किया जाएगा। साथ ही स्थानीय टेलर और आईटीआई के प्रशिक्षकों की मदद भी ली जाएगी। ये झंडे बिक्री के लिए सरकारी राशन की दुकानों पर उपलब्ध होंगे। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप केंद्रों पर जन जागरूकता के लिए पैम्फलेट, बैनर, एलईडी वैन आदि के माध्यम से इस अभियान की जानकारी दी जाएगी।

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!