August 14, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

देश के सर्वोच्च पद पर द्रौपदी मुर्मू जी का निर्वाचन महिला सशक्तिकरण व लोकतंत्र को और सशक्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा: अनुप्रिया पटेल

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने राष्ट्रपति पद पर द्रोपदी मुर्मू के निर्वाचन पर उन्हें अपना दल (एस) की तरफ से बधाई दी है। केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने कहा कि राष्ट्रपति पद पर मुर्मू के निर्वाचन से प्रत्येक भारतीय गौरवान्वित हैं। आज का दिन ऐतिहासिक है, जो स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो चुका है। राष्ट्रपति जैसे गरिमामयी और देश के सर्वोच्च पद पर उनका चुना जाना महिला सशक्तिकरण तथा लोकतंत्र को और सशक्त करने की दिशा में एक मील का पत्थर है। वन संपदा के रक्षार्थ समर्पित आदिवासी समाज की बेटी को देश के शीर्षस्थ पद पर आसीन होना समस्त भारतवासियों के लिए गौरव का क्षण है। राष्ट्र गौरव श्रीमती द्रोपदी को पुनः बहुत-बहुत शुभकामनाएं। अपना दल एस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में देश सफलता की बुलंदियों पर पहुंचेगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई देते हुए कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति से आने वाली आदिवासी समाज की बेटी को देश का प्रथम नागरिक बनाये जाने पर देशवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का बहुत बहुत आभार।

                                                                        आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें… 

Advertisements
Panchayat Voice
error: Content is protected !!