June 30, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

देवरिया डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने, दो प्रधानाध्यापकों को किया निलंबित

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

देवरिया (यूपी)। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ ने दो अलग-अलग मामलों में जांच के बाद दो प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वाले प्रधानाध्यापकों में सुरैया तबस्सुम और प्रदीप त्रिपाठी का नाम शामिल है।

खबर के मुताबिक बताया जाता है कि जनपद के प्राथमिक विद्यालय दुबौली की प्रधानाध्यापिका सुरैया तबस्सुम पर सरकारी धन गबन करने, मिड-डे-मील का राशन निजी हित में प्रयोग करने और शिक्षण कार्य में रुचि न लेने का आरोप है। सुरैया तबस्सुम के पति का एक वीडियो मिड-डे-मील का गेहूं अपने घर ले जाते हुए वायरल हुआ, जिसका खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच में उक्त आरोप को सही पाया।

Advertisements
Panchayat Voice

दूसरे मामले में 24 सितंबर को वीआरसी केंद्र देवरिया में आयोजित निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्राथमिक विद्यालय पिपरा खेमकरन, विकास खण्ड भलुअनी के प्रधानाध्यापक प्रदीप त्रिपाठी पर आरोप है कि इन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अध्यापकों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इससे प्रशिक्षण डेढ़ घंटे तक बाधित रहा और प्रशिक्षण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इससे पूर्व प्रदीप त्रिपाठी बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित चल रहे थे, जिस संबन्ध में उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।

                                                                                  आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!