July 2, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

देवरिया शहर में गाजे बाजे के साथ निकली राम बारात, घरों की छतों से पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

देवरिया (यूपी)। जय श्रीराम के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। मौका था बुधवार को गाजे-बाजे के साथ शहर में निकली राम बारात का। छतों पर से पुष्प वर्षा कर महिलाओं ने राम बारात का स्वागत किया। घोड़े पर सवार भगवान राम, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न का रूप धारण किये हुए रामलीला मंचन के कलाकार बारात में बाराती बने शहर के गणमान्य लोग आकर्षण का केंद्र रहें। बारात नगर पालिका रोड होते हुए अबूबकर नगर, स्टेशन रोड, मोतीलाल रोड, कोतवाली चौराहा होते हुए राघव नगर होते हुए रामलीला मैदान पहुंची।


बुधवार की रात राम विवाह लीला का मंचन हुआ। इस दौरान कलाकार चंद्रेश ने भक्ति गीत गाकर लोगों को झूमने और नाचने को विवश कर दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष अरुण बरनवाल, पवन गुप्ता, भाजपा नेता नित्यानंद पांडेय. जावेद अहमद सिद्दीकी, राजेंद्र जायसवाल, अखिलेंद्र शाही, डॉ. राधेश्याम शुक्ला, सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
गौर हो कि रामलीला मैदान में 9 तारीख से रामलीला का मंचन का शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी जेपी सिंह ने किया। राम बारात का शहर में जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत।

Advertisements
Panchayat Voice
error: Content is protected !!