August 16, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

सिर्फ घाट तक सीमित नहीं रहेगा दीपोत्सव, श्रीराम वन गमन मार्गों के मठ मंदिर भी होंगे रोशन

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

सजने लगी राम नगरी, पेंटिंग-लाइटिंग का कार्य जोरों पर, योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले दीपोत्सव का आकार भी होगा वृहद

अयोध्या(यूपी)। प्रयास किया जा रहा है कि अयोध्या के साथ अध्यात्म का जो पुराना रिश्ता रहा है, हर चीज उससे जोड़ी जाए। जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने दीपोत्सव को लेकर अन्य तैयारियों के संबंध में भी बताया कि जगह-जगह पेंटिंग भी कराई जा रही है। भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के आकार लेने के साथ इस बार रामनगरी अयोध्या का दीपोत्सव का आकार भी वृहद होगा। अयोध्या को दीपोत्सव के लिए सजाने का काम जोरों पर है। इस बार दीपोत्सव से पहले अयोध्या को सूबे की राजधानी लखनऊ से जोड़ने वाले गोरखपुर-लखनऊ रोड को सजाया और संवारा जा रहा है। यहां पर रामायण से जुड़े प्रसंगों को जीवंत करते हुए सजाने-संवारने की योजना पर काम चल रहा है। दीपोत्सव को लेकर राम की पैड़ी को विस्तार देने का काम भी शुरू कराया जा रहा है। अयोध्या में राम की पैड़ी पर छोटी दिवाली के दिन भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम होता है। कार्यक्रम के सूत्रधार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहते हैं। इस बार उनके दूसरी बार प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद का पहला दीपोत्सव होगा। इस बार राम की पैड़ी के साथ अयोध्या में अन्य जगहों पर भी लाखों दीप जलाए जाएंगे। नगर निगम व संस्कृति विभाग पूरे अयोध्या को सजाने और संवारने का कार्य जोरों पर कर रहा है। जहां नगर निगम द्वारा साफ सफाई व पेंटिंग कराया जा रहा है, वहीं सांस्कृतिक विभाग राम नगरी को भव्य और नव्य बनाने के लिए रात दिन मठ मंदिरों को सजाने और संवार रहा है।

900 लोक कलाकार दिखाएंगे हुनर

Advertisements
Panchayat Voice

अयोध्या दीपोत्सव में देश भर के करीब 900 कलाकार हुनर दिखाएंगे। मेजबान उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, झारखंड, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, हरियाणा आदि राज्यों के कलाकार लोक संस्कृति की प्रस्तुति देंगे।विविधता में एकता का संदेश भी प्रसारित होगा। संस्कृति विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दीपोत्सव में रामराज्याभिषेक झांकी में प्रदेश के सभी जिलों के कलाकार प्रतिभाग करेंगे। शहर में सात स्थानों पर गुजरात का लोकनृत्य, नई दिल्ली की नृत्य नाटिका, ब्रज के दे लोकगीत, फरुवाही लोकनृत्य, कत्थक नृत्य नाटिका, झारखंड का छाऊ लोकनृत्य, प्रयागराज का देढिया आदि कार्यक्रम का सांस्कृतिक मंच भी सजेगा।

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!