June 29, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

यूपी : छात्रा-छात्राओं के लिए अच्छी खबर…योगी सरकार ने जारी किया कैलेंडर, 2023 में स्कूलों में 120 दिन रहेंगी छुट्टियां

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

लखनऊ (यूपी)। यूपी में पढ़ रहे छात्रा-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अगले वर्ष यानी 2023 में स्कूलों में अब 120 दिन छुट्टियां रहेंगी। योगी सरकार ने छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। सूची से बच्चे जान पाएंगे कि नए साल में उनकी छुट्टी कब-कब है।

सूची के मुताबिक माध्यमिक स्कूलों में 21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। नए साल में स्कूलों में 229 दिन पढ़ाई होगी और रविवार त्यौहारों को मिलाकर 121 दिन स्कूल बंद रहेंगे। यह छुट्टियां उत्तर प्रदेश के स्कूल गर्मी और ठंड में पड़ने वाली छुट्टियों के अलावा घोषित की गई है। छात्र-छात्राएं इस सूची को यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisements
Panchayat Voice

यूपी सरकार द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक अगले साल 25 सार्वजनिक छुट्टियां और 24 निर्बंधित छुट्टियां घोषित की गई हैं। इन छुट्टियों में 53 रविवार भी शामिल हैं। सबसे अधिक 11-11 छुट्टियां अक्टूबर और नवंबर 2023 में रहेंगी।

नए साल 2023 की सार्वजनिक अवकाश की सूची के मुताबिक 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 05 फरवरी मो. हजरत अली जन्म दिवस, 18 फरवरी महाशिवरात्रि, 07 मार्च होलिका दहन, 08 मार्च होली, 30 मार्च राम नवमी, 04 अप्रैल महावीर जयंती, 07 अप्रैल गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस, 22 अप्रैल ईद उल फितर, 05 मई बुद्ध पूर्णिमा, 29 जून ईदुज्जुहा (बकरीद), 29 जुलाई मोहर्रम, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 31 अगस्त रक्षाबंधन, 07 सितम्बर जन्माष्टमी, 28 सितम्बर बारावफात, 02 अक्टूबर गांधी जयंती, 23 अक्टूबर महानवमी, 24 अक्टूबर दशहरा (विजयादशमी), 12 नवंबर दीपावली, 13 नवंबर गोवर्धन पूजा, 15 नवंबर भैया दूज एवं चित्रगुप्त जयंती, 27 नवंबर गुरु नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा, 25 दिसंबर क्रिसमस-डे का अवकाश रहेगा।

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!