June 29, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

रामाशीष राय ने कहा-चौधरी साहब पूरे देश में एकमात्र किसानों के हमदर्द एवं शुभचिंतक थे

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

आरएलडी के राज्य मुख्यालय पर मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती

लखनऊ (यूपी)। आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि चौधरी साहब पूरे देश में एकमात्र किसानों के हमदर्द एवं शुभचिंतक थे, जिन्होंने अपने सम्पूर्ण कार्यकाल में किसान हितों की रक्षा के लिए अपने संकल्प का निर्वाह किया। अवसर था आरएलडी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती का, जिसे किसान मजदूर दिवस के रूप में मनाया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश के जिला मुख्याल पर किया गया।

इससे पूर्व प्रदेश कार्यालय पर चौधरी साहब की प्रतिमा माल्यार्पण  कर हवन-पूजन किया गया। नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि चौधरी साहब का प्रत्येक कदम खेतों की मेड़ पर और किसान के हित में होता था। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि चौधरी साहब ने किसान हितों की रक्षा के लिए न तो सत्ता की परवाह की और न ही किसी प्रकार का रोड़ा बर्दाश्त किया।

Advertisements
Panchayat Voice

इस अवसर टीम आरएलडी के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा, प्रदेश प्रभारी सदस्यता अभियान सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, किसान मजदूर जागरण सप्ताह के प्रदेश प्रभारी वसीम हैदर, प्रदेश कोषाध्यक्ष बीएल प्रेमी, वरिष्ठ नेता रजनीकांत मिश्रा, मनोज सिंह चौहान, युवा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अम्बुज पटेल, प्रदेश प्रवक्ता अंकुर सक्सेना, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौहान, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महासचिव चन्द्रकांत अवस्थी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष आशीष तिवारी, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रणविजय मौर्य, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, इकराम सिंह छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय, रामगोपाल चंदेल, आरपी सिंह चौहान, प्रमोद शुक्ला, महेश पाल धनगर, अफसर अली, शहजाद, केजी वर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, मनीष, संजय चौधरी, राजेश मौर्या वीरेन्द्र तोमर, राव इकबाल, आशीष अवस्थी मौजूद रहे।

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!