August 14, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

राज्यसभा चुनावों से अलर्ट हुई सपा, गुड्डू जमाली साइकिल पर सवार

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

यूपी : राज्यसभा चुनावी में मात के बाद सपा लोकसभा चुनाव को लेकर आजमगढ़ की किलेबंदी में जुट गई है। पूर्व विधायक और बसपा नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली बुधवार को सपा मुख्यालय पर अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

जिस तरीके से कभी समुद्र मंथन हुआ था, इस चुनाव में संविधान मंथन होने जा रहा है। एक तरफ वे लोग हैं, जो संविधान को बचाना चाहते हैं, संविधान की रक्षा करना चाहते हैं और दूसरी तरफ वे लोग हैं, जो संविधान की धज्जियां उड़ाना चाहते हैं।“ अखलेश यादव, सपा प्रमुख

आजमगढ़ में सपा पिछला लोकसभा चुनाव बसपा से गुड्डू जमाली के मैदान में उतरने से हार गई थी। जमाली पसमांदा मुस्लिम समाज से आते हैं। सपा उन्हें मार्च में होने वाले चुनाव में विधान परिषद भेजकर एक संदेश दे सकती है। भाजपा की नजर लगातार पसमांदा मुस्लिम समाज पर बनी है।

Advertisements
Panchayat Voice

2022 में आजमगढ़ में हुए लोकसभा उप चुनाव में गुड्डू जमाली को 2.66 लाख वोट मिले थे और सपा के धर्मेंद्र यादव 8 हजार मतों से चुनाव हार गए थे। आजमगढ़ सीट फिर जीतने की रणनीति के साथ गुड्डू जमाली को सपा में लाया जा रहा है। नवंबर 2021 में गुड्डू जमाली ने बसपा के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। इसके बाद उनके सपा के टिकट पर मुबारकपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। उन्हें प्रत्याशी घोषित करने के बजाय सपा ने स्थानीय नेता को टिकट दिया था। इसके बाद गुड्डू जमाली एआईएमआईएम से मुबारकपुर से विधानसभा का चुनाव लड़े, लेकिन चौथे स्थान पर रहे।

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!