August 14, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

यूपी में भाजपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, योगी सरकार के 12 मंत्री भी शामिल

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

यूपी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में पहले फेज के लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया गया है।

इसके अलावा लिस्ट में दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा मुख्तार अब्बास नकवी और यूपी के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी को भी जगह मिली है।

Advertisements
Panchayat Voice

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में योगी सरकार के 12 मंत्री भी शामिल हैं। इनमें स्वतंत्रदेव सिंह, धर्मपाल सिंह, जयवीर सिंह, नरेंद्र कश्यप, असीम अरुण, कपिल देव अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण चौधरी, सुनील शर्मा, बेबी रानी मौर्य, सोमेंद्र तोमर, जसवंत सैनी और दानिश आजाद अंसारी।

लिस्ट से इनका नाम गायब

लिस्ट में पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, मेनका गांधी, ब्रजभूषण शरण सिंह सहित कई दिग्गज नहीं हैं।

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!