June 29, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया नया टैक्स बोझ

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice

25% अतिरिक्त टैरिफ से भारत पर कुल 50% टैक्स भार हो गया है, अमेरिका ने रूस के साथ भारत के व्यापारिक संबंधों पर जताई नाराजगी

Khabari Chiraiya Desk :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार शाम एक नया कार्यकारी आदेश पारित करते हुए भारत से आने वाले आयातित उत्पादों पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका लगातार भारत की रूसी तेल खरीद पर आपत्ति जता रहा है। इस आदेश के बाद भारत पर कुल टैरिफ दर 50 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि भारत सीधे या परोक्ष रूप से रूस की तेल आपूर्ति श्रृंखला को सहयोग दे रहा है, जिससे मॉस्को को युद्ध में आर्थिक सहारा मिल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक साक्षात्कार में यह भी दावा किया कि भारत व्यापार के मामले में अनुचित रवैया अपनाता है और अमेरिकी सामानों पर ऊंचा शुल्क लगाता है।

Advertisements
Panchayat Voice

उन्होंने कहा, “भारत सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाला देश है। वे हमसे बहुत व्यापार करते हैं, लेकिन हमें उनके साथ समान स्तर पर व्यापार नहीं करने देते। ऐसे में यह टैक्स बढ़ोतरी बिल्कुल उचित है।”

हालांकि भारत ने इस कदम पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट कहा कि अमेरिका खुद रूस से यूरेनियम, पैलेडियम और अन्य महत्वपूर्ण संसाधनों का आयात कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अमेरिका खुद रूसी व्यापार से नहीं कटता तो भारत को अकेले क्यों निशाना बनाया जा रहा है?

गौरतलब है कि ट्रंप ने कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर भी भारत को रूस की ‘युद्ध मशीनरी’ को ईंधन देने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई थी। इसके बाद से ही कूटनीतिक स्तर पर दोनों देशों के रिश्तों में खिंचाव की स्थिति बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों में नए तनाव को जन्म दे सकता है, खासकर तब जब दोनों देश रणनीतिक स्तर पर सहयोग बढ़ा रहे थे।

यह भी पढ़ें… 2025 में अब तक 80 हजार से अधिक टेक वर्कर्स की नौकरी गई

यह भी पढ़ें… कोसी-सीमांचल के लोगों को अब हवाई यात्रा के लिए नहीं जाना होगा दूर

यह भी पढ़ें… जब बादल बरसे और व्यवस्था भीग गई

यह भी पढ़ें… सेहत की बात आसान भाषा में समझिए…क्रिएटिनिन 1.3 और 1.5 में क्या फर्क है, किस उम्र में कितना होना चाहिए

यह भी पढ़ें… बिहार : नीतीश कैबिनेट का फैसला, हर विधानसभा में खुलेगी डिजिटल लाइब्रेरी

  आगे की खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहें..

error: Content is protected !!