August 15, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

गुरुग्राम हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पांच की मौत

गुरुग्राम
Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice
  • दिल्ली से जयपुर जा रहे छह दोस्त हादसे का शिकार, थार डिवाइडर से टकराई, टुकड़े 100 मीटर तक बिखरे, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

Khabari Chiraiya Desk गुरुग्राम : शनिवार तड़के दिल्ली-जयपुर हाईवे पर झाड़सा फ्लाईओवर के पास एग्जिट 9 पर ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। सुबह करीब 4:30 बजे यूपी नंबर की ब्लैक थार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और हिस्से 100 मीटर दूर तक बिखर गए।

थार में सवार छह दोस्त दिल्ली से जयपुर जा रहे थे। मौके पर तीन युवतियों और दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे फौरन मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Advertisements
Panchayat Voice

मृतकों में प्रतिष्ठा मिश्रा, लावण्या और आदित्य के नाम की पुष्टि हो चुकी है। शेष दो मृतकों की पहचान जारी है। पुलिस के अनुसार वाहन ओवरस्पीड में था, जिससे नियंत्रण खो गया। थार (UP 81CS 2319) अलीगढ़ निवासी विष्णु कुमार के नाम पर पंजीकृत है। सभी मृतक नोएडा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

यह भी पढ़ें.. सितारों का आशीर्वाद पाएंगे आज सभी राशिवाले

यह भी पढ़ें.. बिहार की जनता से पीएम मोदी ने की भावुक अपील, कहा-बिहार को फिर से डर और भ्रष्टाचार के दौर में न जाने दें

यह भी पढ़ें.. बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में राशि ट्रांपसफर करने के बाद पीएम मोदी ने की भावुक अपील, कहा-बिहार को फिर से डर और भ्रष्टाचार के दौर में न जाने दें

यह भी पढ़ें… बिहार की 75 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, 7500 करोड़ सीधे खातों में

यह भी पढ़ें… बिहार में हर विधानसभा सीट से खड़े होंगे ‘गौ-रक्षक’

आगे की खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहें…

error: Content is protected !!