June 30, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

कन्या पूजन : “बेटियां हमारी शक्ति, हमारी आशा और हमारे भविष्य की धरोहर हैं”

Advertisements
Panchayat Voice
Advertisements
Panchayat Voice
  • महिला एवं बाल विकास विभाग ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत नवरात्रि पर्व पर पूरे प्रदेश में कन्या पूजन का आयोजन किया

Khabari Chiraiya Desk : उत्तर प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत नवरात्रि पर्व पर पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर कन्या पूजन का आयोजन किया। इसका उद्देश्य कन्या जन्म को समाज में उत्सव के रूप में स्थापित करना और यह संदेश देना है कि बेटियां न केवल परिवार की, बल्कि पूरे समाज की आशा और समृद्धि की आधारशिला है।

राज्य की महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव लीना जोहरी ने कहा, ”नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित यह कन्या पूजन केवल पूजा का अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज को यह संदेश देने का प्रयास है कि बेटियां हमारी शक्ति, हमारी आशा और हमारे भविष्य की धरोहर हैं। मिशन शक्ति के माध्यम से हम हर कन्या को सुरक्षित, सशक्त और स्वावलंबी बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमारा उद्देश्य यह है कि समाज की मानसिकता में स्थायी बदलाव आए और कन्या जन्म को उत्सव के रूप में देखा जाए।”

Advertisements
Panchayat Voice

महिला कल्याण निदेशक संदीप कौर ने कहा कि, ”कन्या पूजन समारोह से समाज में कन्याओं के प्रति सकारात्मक सोच का विस्तार होगा। आज हमें यह समझने की आवश्यकता है कि हर बेटी अपने साथ परिवार और समाज के लिए उज्ज्वल भविष्य की संभावना लेकर आती है। मिशन शक्ति बेटियों के सशक्तिकरण की यह लौ पूरे प्रदेश में प्रज्वलित कर रहा है।”

विभाग ने अपने जारी बयान में दावा किया है कि पूरे प्रदेश में आयोजित महिला एवं बाल विकास विभाग के आह्वान पर विभिन्न विभागों और संस्थाओं के माध्यम से आयोजित कार्यक्रमों में 5 लाख से भी अधिक कन्याओं का पूजन किया गया तथा 1,500 से अधिक बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से जोड़े जाने हेतु उनके फॉर्म भरवाये गए। इस योजना के तहत बालिकाओं के जन्म से लेकर उनकी उच्च शिक्षा तक के विभिन्न चरणों में कुल 25,000 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाती है।

कन्या पूजन समारोहों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोकगीतों और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को यह बताया गया कि बालिकाओं की शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य में निवेश करना ही सच्चे अर्थों में समाज के भविष्य को सुरक्षित करने का मार्ग है। बालिकाओं को स्कूल जाने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कन्याओं के स्वास्थ्य की निगरानी और उनके लिए आवश्यक पोषण सुनिश्चित करने के उपायों की जानकारी दी गयी।

यह आयोजन राज्य की महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मोर्या, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, प्रभारी मंत्रीगण, ब्लॉक स्तर पर जिलाधिकारी, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

यह भी पढ़ें… कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने एक इंटरव्यू में 26/11 पर किया बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें… पटना : रावण वध पर पटना प्रशासन की बड़ी तैयारी का दावा

यह भी पढ़ें… नई दिल्ली : इंडिगो की उड़ान में बम की अफवाह से मचा हड़कंप

आगे की खबरों के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहें…

error: Content is protected !!